बिना कुछ सोचे समझे इस तस्वीर के ऊपर बहुत सारे लोगों ने अभद्र टिप्पणियां की हैं मगर सच्चाई जानो
कुछ बोलने से पहले शब्द को 100 बार तौलो फिर कुछ बोलो
#factcheck
यह शादी मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड में हुई है।
कई लोगो वास्तविक सच्चाई जाने बिना तरह-तरह के पोस्ट मिथिला के विभिन्न ग्रुप में किए है जिसमे लड़की के परिजनों के उपर सवाल उठाए है। मिथिला के सामाजिक संरचना पर भी खूब कटाक्ष किए गए।
लड़की के परिवार ने लड़की को बेच दिया
गरीब लड़की होने के कारण ऐसी शादी हुई है इत्यादि कैप्शन डालकर अनगिनित पोस्ट किए गए।
लड़की,लड़का,उनके परिवार एवं गांव समाज के उपर अमर्यादित टिप्पणी की गई।
इस शादी में भी जोमैटो वाले मामले की तरह दो पक्ष है।
इस तस्वीर को देखकर सिर्फ पहला पक्ष नजर आता है जबकि इस तस्वीरे के पीछे जो दूसरा पहलू है इसकी जानकारी किसी को नही है।
सच्चाई यह है कि लड़का और लड़की दोनो जन्म से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त है,लड़की के माता और पिता दोनो का निधन हो चुका है।
ग्रामीण के अनुसार इनका इलाज संभव नही है अतः इनके कल्याण के लिए यह शादी किया गया है।
घटना के दोनो पहलू की जानकारी के बिना टिप्पणी करना कही से भी उचित नही है।